Wednesday, December 18, 2013
मंत्रिमंडल के लिए भी शुभ मुहूर्त की तलाश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 या 21 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में डेढ़ दर्जन सदस्य शामिल कर सकते हैं। इसमें ज्यादातर पुराने मंत्री होंगे। नए चेहरों के बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को खुद करना है।
भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा की नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार ने मंत्रिमंडल गठन पर मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे दिया है। तय माना जा रहा है कि चौहान शुक्रवार या शनिवार को मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। खरमास होने के बावजूद इस काम के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है। शपथग्रहण की तारीख के बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री आज-कल में कर लेंगे।
पुराने मंत्रियों को मिलेगा मौका
कैबिनेट में फिलहाल पिछली सरकार में मंत्री रहे विधायकों को ही मौका दिया जाएगा। वरिष्ठ मंत्री बाबूलाल गौर, नरोत्तम मिश्रा, सरताज सिंह, जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, अर्चना चिटनीस, गौरीशंकर बिसेन, तुकोजीराव पवार, रंजना बघेल, राजेंद्र शुक्ला, पारस जैन, विजय शाह, उमाशंकर गुप्ता, महेंद्र हार्डिया, अंतर सिंह आर्य, नानाभाऊ मोहोड़, मनोहर ऊंटवाल के नाम चर्चा में हैं।
युवा चेहरों पर निर्णय करेंगे सीएम
भाजपा आलाकमान ने कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले युवा विधायकों पर निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया है। इस दौड़ में वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदार विधायक शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से दीपक जोशी, सुरेंद्र पटवा एवं विश्वास सारंग का नाम लिया जा रहा है।
हाइवे मे लूट लखनादौन मे चलते ट्रक में चोरो ने माल साफ किया
लखनादौन / थाना
लखनादोन के अंतर्गत गत 14 दिसम्बर केा रात्रि नागपुर(महाराष्ट्र) का ट्रक क्रं. एमएच 40 एम 3985 से चोरों ने चलते वाहन में चढकर लगभग 50 कार्टून पर कर दिये। जिसकी षिकायत थाना लखनादौन में की गई है।
षिकायत में वाहन मालिक हरिओम पिता सत्यदेव पाण्डे जो उसी वाहन में सवार था ने बताया कि एस एस ट्रास्लाजिस्टक नागपुर का माल भरकर पटना जा रहा था रात्रि में अज्ञात चोरों ने चलते ट्रक से40 से 50 कार्टून को ले गये जब वाहन चालक जो स्वयं वाहन मालिक भी है,ने धूमा के षिवहरे स्टोन के्रेषर के पास लगभग ढाई तीन बजे वाहन की रस्सी टूटी हुई देखी तो तो वाहन रोककर जांच की तब ज्ञात हुआ कि चोरो तिरपाल काटकर कार्टून चुरा ले गये है वैसे इस प्रकार की घटनाएं एनएच 07 में लखनादौन के 10-15 किमी दूर दोनों ओर होने लगी है जिन पर अंकुष लगाना पुलिस विभाग के लिए भी टेढी खीर है । लखनादौन पुलिस ने मामले की षिकायत दर्ज कर जांच में ले लिया है।
लखनादोन के अंतर्गत गत 14 दिसम्बर केा रात्रि नागपुर(महाराष्ट्र) का ट्रक क्रं. एमएच 40 एम 3985 से चोरों ने चलते वाहन में चढकर लगभग 50 कार्टून पर कर दिये। जिसकी षिकायत थाना लखनादौन में की गई है।
षिकायत में वाहन मालिक हरिओम पिता सत्यदेव पाण्डे जो उसी वाहन में सवार था ने बताया कि एस एस ट्रास्लाजिस्टक नागपुर का माल भरकर पटना जा रहा था रात्रि में अज्ञात चोरों ने चलते ट्रक से40 से 50 कार्टून को ले गये जब वाहन चालक जो स्वयं वाहन मालिक भी है,ने धूमा के षिवहरे स्टोन के्रेषर के पास लगभग ढाई तीन बजे वाहन की रस्सी टूटी हुई देखी तो तो वाहन रोककर जांच की तब ज्ञात हुआ कि चोरो तिरपाल काटकर कार्टून चुरा ले गये है वैसे इस प्रकार की घटनाएं एनएच 07 में लखनादौन के 10-15 किमी दूर दोनों ओर होने लगी है जिन पर अंकुष लगाना पुलिस विभाग के लिए भी टेढी खीर है । लखनादौन पुलिस ने मामले की षिकायत दर्ज कर जांच में ले लिया है।
विक्षिप्त मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार
विक्षिप्त मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार
दोनों आरोपी पुलिस गिरफत में
लखनादौन- नगर मुख्यालय से सिहोरा (मण्डला) की ओर लगभग 15 किमी दूर ग्राम गोसांई खमरिया में गत दिवस दो हवस के भेडियों न फिर मानवता को शर्मसार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के दो लोग रसूल खान एवं झामसिंह पटैल निवासी गोसांई खमरिया ने गांव की ही एक 16 वर्षीय विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म किया जिसकी षिकायत युवती की मां ने थाना लखनादौन में की । मामले की गंभीरता को लेते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बी एम बरेठिया ने तत्काल घटनास्थल पर पहंुुचकर कार्यवाही प्रारंभ की पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 363,366,376(घ),376(ट),4,5 लैंगिक अपराध,एवं बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 2012 व 3/1/12,3/2(5) एसटी एससी एक्ट के तहत गिरफतार कर लिया है । साथ ही पुलिस और भी साक्ष्य और मामले की जानकारी एकत्र करने में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि गत 16 दिसम्बर को दिल्ली की निर्भया कांड की पुण्य तिथि थी और उसी दिन तहसील थाना क्षेत्र में पुनः ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई । उक्त घटना के कुछ माह पहले भी एक और दुष्कर्म का मामला गोसांई खमरिया में ही प्रकाष मे आया था ।
Sunday, November 3, 2013
*सभी १८ दावेदारो ने एक साथ होकरकांग्रेस को जितने के लिए कोंगू रजा कि कसम
खाई थी वर्त्तमान में बरघाट से कांग्रेस का अर्जुन काकोडिया को प्रत्याशी
बनाया गया है एक तरफ कसम तो दूसरी तरफ पार्टी कांग्रेस कि मुसीबते बरकरार
प्रथम लिस्ट जारी होते ही विरोध का बिगुल बजाया आदिवासियो ने सिवनी से *
करीब महीने भर कि जद्दोजहद और नेताओ कि रस्साकशी के बाद कांग्रेस ने
मध्यप्रदेश विधानसभा के 115 उम्मीदवारो कि पहली सूची शुक्रवार को जारी कर ही
दी
शुक्रवार कि शाम जैसे ही कांग्रेस कि प्रथम सूची जारी हुई , वेसे ही अपनी
अपनी उमीदवारी जतने वाले नेता जिन्हे आला कमान ने अपनी प्रथम लिस्ट में जगह
नहीं दी, उनके बीच असंतोष का वातावरण बन्ने लगा और विरोध के स्वर सुनाई देने
लगे
ऐसा ही देखने को मिला सिवनी जिले कि आरक्छित सीट बरघाट में जहा कल छेत्र के
18 आदिवासी नेताओ ने अपने त्याग पत्र आलाकमान को फेक्स कर दिया और आलाकमान से
निवेदन किया कि एक बार फिर पुनः बरघाट विधान सभा सीट के उम्मीदवार पर विचार
करे अन्यथा वे खुला विरोध करेंगे !
हम बतादे कि बरघाट विधान सभा से कांग्रेस के अन्य 18 दावेदार जो शुरू से ही
वर्त्तमान उम्मीदवार अर्जुन काकोडिया का विरोध कर रहे थे उनमे अब टिकिट दिए
जेन के बाद व्यापक असंतोष बन गया हे और सभी ने संयुक्त हस्ताक्चर से आला कमान
को पत्र फेक्स किया और उसमे अपनी पीढ़ा लिखी यही नहीं पात्र में ये भी
उल्लेखित किया गया कि यदि पुनः विचार नहीं किया जाता तो सभी का स्तीफा स्वीकार
करे !
यही नहीं इस सम्बन्ध में १८ दावेदारो ने एक साथ संकल्पित होकर जुलाई माह में
कोंगू रजा कि कसम भी खाई थी कि हम सभी कांग्रेस को जीत दिलायंगे परन्तु १८ में
से किसी एक को भी टिकिट न मिलने कि स्थति में ये भी संकल्प लिया था कि हम में
से आलावा किसी को भी टिकिट दी जाती हे तो तनमनधन लगाकर उसे हरयंगे !
जिसके चलते जैसे ही बरघाट से अर्जुन सिंह काकोडिया का नाम आया इन सभी ने अपने
अराध्य के सामने खाई हुई कसम के आधार पर एकत्रित होकर ये कदम उठाया
जोभी हो अब बरघाट सीट कांग्रेस के लिए दिक्कत में पद सकती हे क्योकि बरघाट में
अधिकतम आदिवासी मतदाता है और कई दर्जन आदिवासी नेता जो वर्मन में किसी न कि
बड़े पद पर विराजमान है अब ये सबी नेता धर्म संकट पर पड़ गए हे एक तरफ अराध्य
भगवान कि कसम तो दूसरी तरफ पार्टी जो भी हो उनका निर्णय कांग्रेस कि आशा में
पानी फेरने के लिए पर्याप्त है
Monday, July 30, 2012
Sunday, July 29, 2012
Subscribe to:
Posts (Atom)





